Delhi Protest LIVE: ‘लोग परेशान होंगे’, मेट्रो, ट्रेन… दिल्ली में सेवाएं बंद होने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
Delhi Protest News LIVE: दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को जंतर-मंतर पर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. ऐहतियातन 57 मेट्रो स्टेशंस के एंट्री-एग्जिट बंद कर दिए गए हैं. तमाम ट्रेनों को भी कैंसिल किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इन कदमों पर चिंता जाहिर की है. उधर, INDIA ब्लॉक का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार (09 अक्टूबर) को रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे. यह मुलाकात मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होगी

